ग्रामीण सेवा शिविर में किसान संघर्ष कमेटी ने उठाईं जनसमस्याएं, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
ग्रामीण सेवा शिविर में किसान संघर्ष कमेटी ने उठाईं जनसमस्याएं, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अंसार मुज्तर
निराधनूं : ग्राम पंचायत निराधनूं में आयोजित ग्रामीण सेवा एवं राजस्व शिविर के दौरान किसान संघर्ष कमेटी ने गांव की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर एसडीएम सुमन चौधरी को ज्ञापन सौंपा। कमेटी अध्यक्ष करणीराम रेपसवाल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।
ज्ञापन में अनाज भंडारण गोदाम पर तुलाई केंद्र खोलने, वार्ड 6 और 9 में पेयजल पाइपलाइन बिछाने, बरसाती पानी की निकासी, चूरू-दिल्ली रोडवेज बस सेवा पुनः शुरू कराने, आगजनी प्रभावित किसान महेंद्र सिंह धुआं को मुआवजा दिलाने, बेसहारा पशुओं से मुक्ति, सहकारी मिनी बैंक शुरू करने, कचरा निस्तारण केंद्र निर्धारित करने तथा खाद्य सुरक्षा योजना की दूसरी दुकान खोलने सहित कई मांगें शामिल थीं।
एसडीएम सुमन चौधरी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और सभी मांगों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया।
इस दौरान किसान संघर्ष कमेटी के नंदलाल सामरिया, हरिराम महला, बलबीर गुरी, सुरेंद्र कुमार खीचड़, पन्नालाल खीचड़, शिशपाल खीचड़, नथाराम खीचड़, जगदीश गोस्वामी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2245709

