[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में शहरी सेवा शिविर में मौके पर ही हुआ समस्याओं का समाधान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ में शहरी सेवा शिविर में मौके पर ही हुआ समस्याओं का समाधान

बिसाऊ में शहरी सेवा शिविर में मौके पर ही हुआ समस्याओं का समाधान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : नगर पालिका मंडल बिसाऊ द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर–2026 के तहत मंगलवार को वार्ड संख्या 20 में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर पालिका के साथ बिजली विभाग, जलदाय विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा चिकित्सा विभाग सहित विभिन्न विभागों ने भाग लिया।

शिविर के दौरान नगर पालिका द्वारा कृषि भूमि नियमन के 2 पट्टे जारी किए गए, वहीं 11 जन्म, मृत्यु एवं विवाह प्रमाण-पत्र भी मौके पर जारी किए गए। इसके अलावा विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त आवेदनों एवं आमजन की समस्याओं का शिविर स्थल पर ही त्वरित समाधान किया गया।

नगर पालिका प्रशासन ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य आमजन को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करना है।

Related Articles