शादी में गया था परिवार, घर में घुसे चोर:सोने-चांदी के गहने और नकदी की पार, सीसीटीवी फुटेज में दिखे 3 संदिग्ध
शादी में गया था परिवार, घर में घुसे चोर:सोने-चांदी के गहने और नकदी की पार, सीसीटीवी फुटेज में दिखे 3 संदिग्ध
राजलदेसर : चूरू जिले के राजलदेसर क्षेत्र के वार्ड 35 में देर रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने घर के ताले तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और 38 हजार रुपए नकद चुरा लिए। घटना के समय मकान मालिक महावीर खडोलिया का परिवार एक शादी समारोह में गया हुआ था।
पीड़ित परिवार के संजय महावर ने बताया कि उनकी माताजी रात में पास के एक रिश्तेदार की शादी में गई थीं। सुबह करीब 5 बजे जब वह वापस लौटीं, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। कमरे के अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने अलमारी से सोने की तीन अंगूठियां, चांदी की तीन जोड़ी पायजेब, कान के झूमर और 38 हजार रुपए नकद चुरा लिए थे।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर 3 संदिग्ध युवक दिखाई दिए हैं। पुलिस उनकी पहचान करने और मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2245606


