सरदारशहर में 6 दिन से बिजली गुल:टूटे पोल ना बदलने नाराज ग्रामीण, कृषि कनेक्शन भी प्रभावित, किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
सरदारशहर में 6 दिन से बिजली गुल:टूटे पोल ना बदलने नाराज ग्रामीण, कृषि कनेक्शन भी प्रभावित, किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
सरदारशहर : सरदारशहर के भाटवाला गांव में पिछले छह दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। 2 जुलाई को तेज बारिश और आंधी के कारण भाटवाला से मालासर की ओर जाने वाली मुख्य बिजली लाइन के पोल टूट गए थे। इससे 15 कृषि कनेक्शनों पर बिजली नहीं आ रही है, जिससे किसानों की मूंगफली, ग्वार, कपास और बाजरा सहित खरीफ फसलें सिंचाई के अभाव में प्रभावित हो रही हैं।
भाटवाला निवासी रामचंद्र कड़वासरा ने बताया – किसानों ने भानीपुरा एईएन कार्यालय में कई बार शिकायतें दर्ज कराई हैं। हालांकि, टूटे हुए पोल अब तक नहीं बदले गए हैं। अधिकारियों द्वारा हर बार जल्द कार्य कराने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन मौके पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
समस्या के समाधान की मांग को लेकर दौलतराम साहू, भागीरथ सिहाग, साहबराम कड़वासरा, हनुमानराम कड़वासरा, रतिराम नाई, भंवरलाल सारण और राकेश स्वामी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भानीपुरा सहायक अभियंता लोकेश मीणा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने तत्काल सात बिजली पोल बदलने और बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो किसानों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
तेज आंधी से गिरे 50 से ज्यादा पोल
इस बीच, 7 जुलाई की शाम आए तेज तूफान और बारिश से भादासर, राजासर बीकान, बंधनाऊ, आसासर, अड़सीसर, पानपालिया और सोमासर सहित कई अन्य गांवों में भी बड़ी संख्या में बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 50 से अधिक पोल टूटे हैं। ऐसे में आगामी चार-पांच दिनों तक अनेक कृषि कनेक्शनों की बिजली आपूर्ति बाधित रहने की आशंका है, जिससे खरीफ फसलों की सिंचाई पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2245544


