कृष्णा बस स्टैंड पर नगर परिषद ने हटाया अतिक्रमण:सड़क और सार्वजनिक स्थानों से हटाए अवैध ठेले, पुलिस बल रहा तैनात
कृष्णा बस स्टैंड पर नगर परिषद ने हटाया अतिक्रमण:सड़क और सार्वजनिक स्थानों से हटाए अवैध ठेले, पुलिस बल रहा तैनात
सरदारशहर : सरदारशहर में बुधवार सुबह कृष्णा बस स्टैंड क्षेत्र में नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पुलिस बल की मौजूदगी में सड़क और सार्वजनिक स्थानों से कई अवैध ठेलों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर हटाया गया। कार्रवाई शुरू होते ही कई ठेला संचालक अपना सामान खुद हटाने लगे।
नगर परिषद की टीम सुबह करीब 10 बजे मौके पर पहुंची और सड़क किनारे तथा सार्वजनिक मार्ग पर लगे ठेलों को हटाकर रास्ता साफ कराया। अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। नगर परिषद के अभियंता और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर कार्रवाई की निगरानी करते रहे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कृष्णा बस स्टैंड क्षेत्र में लंबे समय से अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इस कार्रवाई से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, लोगों का मानना है कि केवल ठेले हटाने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा, क्योंकि कई स्थायी दुकानदार भी अपनी दुकानों के आगे तक सामान रखकर सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा किए हुए हैं। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के सभी प्रकार के अतिक्रमण हटाने की मांग की।

मिली के अनुसार, नगर परिषद अब कृष्णा बस स्टैंड पर लंबे समय से अवैध रूप से खड़ी रहने वाली बसों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। यदि ये अभियान आगे बढ़ता है, तो बस स्टैंड क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और अधिक सुचारु होने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम ने लगातार कार्रवाई जारी रखी। हालांकि, नगर परिषद आयुक्त मगराज डुड्डी मौके पर मौजूद नहीं थे, लेकिन अधिकारियों ने अभियान को व्यवस्थित ढंग से संचालित करते हुए सार्वजनिक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने का प्रयास किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2245544


