[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में रोडवेज कंडक्टर पर सरिये से हमला:बसों की टाइमिंग को लेकर निजी बस संचालक से हुई कहासुनी झगड़े में बदली

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में रोडवेज कंडक्टर पर सरिये से हमला:बसों की टाइमिंग को लेकर निजी बस संचालक से हुई कहासुनी झगड़े में बदली

चूरू में रोडवेज कंडक्टर पर सरिये से हमला:बसों की टाइमिंग को लेकर निजी बस संचालक से हुई कहासुनी झगड़े में बदली

चूरू : चूरू में पुरानी जिला कलेक्ट्रेट के पास एक रोडवेज बस कंडक्टर पर सरिये से हमला किया गया है। इस घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया। यह घटना सात जुलाई को हुई बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार चूरू-झुंझुनूं मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बस के कंडक्टर सुरेंद्र पूनियां पर कथित रूप से निजी बस संचालक उम्मेद खां ने सरिये से हमला किया। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच बसों की टाइमिंग को लेकर पहले कहासुनी हुई थी, जो बाद में विवाद में बदल गई और मारपीट तक पहुंच गई।

शेयर वीडियो में एक व्यक्ति सरिये से हमला करता दिख रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव का प्रयास कर रहे हैं। इस हमले में कंडक्टर को चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से शेयर होने के बाद लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस को एक परिवाद दिया गया है।

Related Articles