5 लाख रुपए चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, बैंक से बीज भंडार जाते समय की थी वारदात
5 लाख रुपए चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, बैंक से बीज भंडार जाते समय की थी वारदात
सादुलपुर : सादुलपुर पुलिस ने 6 महीने पहले बैंक से पांच लाख रुपए से अधिक की राशि से भरा बैग छीनने के मामले में दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार देर शाम आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ऋतिक (21) निवासी कड़िया, राजगढ़, मध्य प्रदेश और सुमित निवासी लक्ष्मीपुर, छाबड़ा, बारां के रूप में हुई है। कोर्ट ने आरोपियों को 15 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर सौंपा है।
घटना 25 फरवरी को हुई थी। सुखपाल (48) पुत्र ईश्वरी सिंह, निवासी हरपालू ताल, तहसील सादुलपुर ने पंजाब नेशनल बैंक से 5 लाख 50 हजार 700 रुपए निकाले थे। बैंक से निकलने के बाद जब वह नंद प्लाजा के पीछे बीज भंडार के पास पहुंचे, तो ट्रैफिक जाम के कारण रुक गए। इसी दौरान दोपहर करीब 1:50 बजे दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनके बैग से नकदी चोरी कर ली और फरार हो गए। सुखपाल ने 25 फरवरी को ही अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2245550


