[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मानसिक रूप से कमजोर युवक की 3 बीघा जमीन हड़पी:आधार-बैंक अकाउंट में खुद के नंबर जुड़वाए: 4 ट्रांजैक्शन में 3.50 लाख हड़पे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मानसिक रूप से कमजोर युवक की 3 बीघा जमीन हड़पी:आधार-बैंक अकाउंट में खुद के नंबर जुड़वाए: 4 ट्रांजैक्शन में 3.50 लाख हड़पे

मानसिक रूप से कमजोर युवक की 3 बीघा जमीन हड़पी:आधार-बैंक अकाउंट में खुद के नंबर जुड़वाए: 4 ट्रांजैक्शन में 3.50 लाख हड़पे

सीकर : सीकर में मानसिक रूप से कमजोर युवक की जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक के आधार कार्ड और बैंक अकाउंट में भी खुद के नंबर जुड़वाए। इतना ही नहीं युवक के बैंक अकाउंट में डीएलसी अमाउंट डालकर वापस अपने ही अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस संबंध में दुर्गापुरा के रहने वाले रणवीर सिंह ने कोतवाली पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उनका भाई मदन सिंह मानसिक रूप से कमजोर है। जिसका पिछले कई सालों से सीकर के प्राइवेट हॉस्पिटल और एसके अस्पताल में इलाज जारी है। भाई के नाम गांव में ही करीब तीन बीघा से ज्यादा जमीन है।

गांव के ही रहने वाले गजसिंह और उसके साथी भंवरलाल,सुरेश कुमार ने मदन की मानसिक कमजोरी का फायदा उठाकर उसके नाम से उसके हिस्से की जमीन का सेल एग्रीमेंट बनवाकर रजिस्ट्री करवा ली। 18 मार्च को आरोपियों ने रजिस्ट्री करवाई।

आरोपी गजसिंह ने मदन के आधार कार्ड में खुद के नंबर जुड़वा दिए। 31 मार्च को आरोपियों ने बैंक के स्टाफ के साथ मिलकर मदन का कोटक महिंद्रा बैंक में एक अकाउंट खुलवाया। उस अकाउंट में आरोपीगंज सिंह ने खुद के ही नंबर ऐड करवा लिए।

इस अकाउंट में 3 अप्रैल को डीएलसी अमाउंट 3.50 लाख का चेक जमा करवाया गया। अकाउंट में पैसा आने के बाद गजसिंह ने चार ट्रांजैक्शन करके पैसा अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

रणवीर ने बताया कि आरोपी धोखे से मदन सिंह को अपने साथ सीकर के रजिस्ट्रार ऑफिस लेकर आए। जब आरोपी मदन को बैंक लेकर जा रहे थे तब गांव के किसी आदमी ने उन्हें जाते हुए देख लिया था। इसके बाद रणवीर ने बैंक और गांव में पूछताछ की तो उन्हें पूरे मामले का पता चला।

मामले में इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर हैड कल्याण सिंह का कहना है कि फिलहाल बैंक रिकार्ड सहित अन्य डॉक्यूमेंट के आधार पर मामले को इन्वेस्टिगेट किया जा रहा है।

Related Articles