[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पचेरीकलां स्कूल में महिला सुरक्षा, साइबर अपराध पर कार्यशाला:छात्राओं को डिजिटल जागरूकता और अधिकारों की दी जानकारी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

पचेरीकलां स्कूल में महिला सुरक्षा, साइबर अपराध पर कार्यशाला:छात्राओं को डिजिटल जागरूकता और अधिकारों की दी जानकारी

पचेरीकलां स्कूल में महिला सुरक्षा, साइबर अपराध पर कार्यशाला:छात्राओं को डिजिटल जागरूकता और अधिकारों की दी जानकारी

पचेरीकलां : पचेरीकलां के राजकीय बालिका स्कूल में बुधवार को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध की रोकथाम और डिजिटल जागरूकता पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं को साइबर ठगी, ऑनलाइन अपराध, महिला सुरक्षा और कानूनी सहायता संबंधी जानकारी देना था।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग के एएसआई शीशराम ने कहा -वर्तमान में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का जागरूक होना सबसे प्रभावी सुरक्षा उपाय है।

एएसआई शीशराम ने सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने पर जोर दिया। उन्होंने छात्राओं को साइबर क्राइम हेल्पलाइन, पुलिस हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन और चाइल्ड हेल्पलाइन सहित विभिन्न आपातकालीन सेवाओं की जानकारी भी दी।

इस अवसर पर व्याख्याता मुकेश कुमार, सोनू कुमार, वरिष्ठ अध्यापक महेंद्र कुमार सरोज, डॉ. हरद्वारी लाल, मनीष, अंकित, नरेश, संगीता, उर्मिला सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related Articles