जसरापुर में 110 किसानों को मूंगफली बीज मिला:कृषि विभाग ने बड़ाऊ, चारावास क्षेत्र में 16.5 टन का वितरण किया
जसरापुर में 110 किसानों को मूंगफली बीज मिला:कृषि विभाग ने बड़ाऊ, चारावास क्षेत्र में 16.5 टन का वितरण किया
खेतड़ी : जसरापुर में खरीफ सीजन के लिए किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मूंगफली बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि विभाग द्वारा यह कार्यक्रम जसरापुर गांव स्थित बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति परिसर में हुआ। इसमें बड़ी संख्या में किसानों ने पहुंचकर बीज प्राप्त किए।
सहायक कृषि अधिकारी सोनम मीणा ने बताया कि योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति हेक्टेयर 150 किलोग्राम मूंगफली बीज वितरित किया गया। प्रत्येक किसान को 30 किलोग्राम के 5 कट्टों में बीज उपलब्ध कराया गया, ताकि वे समय पर बुवाई कर बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकें।
बीज प्राप्त करने के लिए किसानों से खेत की जमाबंदी, जनआधार कार्ड, कुएं का बिजली बिल और आधार कार्ड सहित आवश्यक दस्तावेज लिए गए।
कृषि पर्यवेक्षक कैलाश यादव ने जानकारी दी कि बुधवार को बड़ाऊ ग्राम पंचायत क्षेत्र के कुल 104 किसानों को मूंगफली बीज वितरित किया गया। इनमें 80 सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के, 20 अनुसूचित जाति के और 4 अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसान शामिल थे।
वहीं, कृषि पर्यवेक्षक सुमेर सिंह ने बताया कि चारावास क्षेत्र के अनुसूचित जाति वर्ग के 6 किसानों को भी मूंगफली बीज दिया गया। इस प्रकार, बड़ाऊ और चारावास क्षेत्र के कुल 110 किसानों को मूंगफली बीज उपलब्ध कराया गया। कृषि विभाग ने कुल 16.5 टन प्रमाणित बीज वितरित किए।
सहायक कृषि अधिकारी सोनम मीणा ने यह भी बताया कि कृषि विभाग किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने और समय पर बुवाई करने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसका उद्देश्य फसल उत्पादन और किसानों की आय में वृद्धि करना है। किसानों ने बीज वितरण को लेकर उत्साह दिखाया और कृषि विभाग की इस पहल की सराहना की।
इस अवसर पर सहायक कृषि अधिकारी सोनम मीणा (बड़ाऊ), एएओ वीरेंद्र भगासरा (चारावास), कृषि पर्यवेक्षक कैलाश यादव (बड़ाऊ), कृषि पर्यवेक्षक सुमेर सिंह, वीरेंद्र सिंह, व्यवस्थापक विक्रम सिंह, सुनील कुमार, एफपीओ लीलाधर भड़िया (सूरजगढ़), विनोद सोमरा, व्यवस्थापक शीशराम सैनी, जगदीश गुर्जर, भंवर सिंह मीणा, सुमेर सिंह धानिया और सुरेश कुमार सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2245433


