[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कुमावत समाज हनुमान मंदिर में शिखर कलश स्थापना:चिड़ावा में धार्मिक अनुष्ठान के साथ समापन हुआ

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कुमावत समाज हनुमान मंदिर में शिखर कलश स्थापना:चिड़ावा में धार्मिक अनुष्ठान के साथ समापन हुआ

कुमावत समाज हनुमान मंदिर में शिखर कलश स्थापना:चिड़ावा में धार्मिक अनुष्ठान के साथ समापन हुआ

चिड़ावा : श्री कृष्ण गौशाला रोड स्थित कुमावत समाज के श्री हनुमान मंदिर में आज शिखर कलश स्थापना का भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य द्वार और शिखरबंद की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

यह धार्मिक अनुष्ठान मंदिर के महंत श्याम सुंदर स्वामी के सानिध्य में संपन्न हुआ। मुख्य यजमान रामजीलाल बिवाल और उनकी धर्मपत्नी ने पूरे विधि-विधान के साथ हवन में आहुतियां दीं। मंत्रोच्चार के बीच हुए इस आयोजन से मंदिर प्रांगण में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर कुमावत समाज के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। सभी ने शिखर पर कलश चढ़ाने की रस्म में सम्मिलित होकर धर्म लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में मंदिर में दर्शनों के लिए आए भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया।

Related Articles