गोठड़ा ग्राम पंचायत ने एचसीएल सीएमडी को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन, रोजगार व प्रदूषण नियंत्रण सहित कई मांगें उठाईं
गोठड़ा ग्राम पंचायत ने एचसीएल सीएमडी को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन, रोजगार व प्रदूषण नियंत्रण सहित कई मांगें उठाईं
खेतड़ीनगर : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अनुपम मिश्र के खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स (केसीसी) दौरे के दौरान ग्राम पंचायत गोठड़ा की ओर से विभिन्न जनहित मांगों को लेकर 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में ग्राम पंचायत ने मांग की कि एचसीएल में होने वाली नई भर्तियों में सबसे पहले गोठड़ा के स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाए तथा लंबे समय से बंद पड़ी इकाइयों को पुनः संचालित किया जाए।
पंचायत ने डेलिंग डेम से उड़ने वाली कंसंट्रेट धूल पर प्रभावी नियंत्रण की व्यवस्था करने की मांग करते हुए कहा कि इससे दमा और चर्म रोग जैसी स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण के लिए व्यापक स्तर पर पौधारोपण कराने की भी मांग की गई।
ज्ञापन में एचसीएल के जर्जर आवासीय मकानों की समय पर मरम्मत, टाउनशिप के पार्कों का पुनर्विकास, क्षतिग्रस्त डामर सड़कों का पुनर्निर्माण तथा बरसाती नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग भी शामिल रही।
इसके अलावा ग्राम पंचायत ने सीएसआर योजना के तहत गोठड़ा पंचायत को पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने तथा डेलिंग डेम पर पर्यटकों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड नियुक्त करने की मांग भी सीएमडी के समक्ष रखी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2245430


