[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में गंदगी के खिलाफ प्रदर्शन:सार्वजनिक शौचालय में रखरखाव का अभाव, रेलवे स्टेशन रोड पर जाम लगाकर किया प्रदर्शन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में गंदगी के खिलाफ प्रदर्शन:सार्वजनिक शौचालय में रखरखाव का अभाव, रेलवे स्टेशन रोड पर जाम लगाकर किया प्रदर्शन

सादुलपुर में गंदगी के खिलाफ प्रदर्शन:सार्वजनिक शौचालय में रखरखाव का अभाव, रेलवे स्टेशन रोड पर जाम लगाकर किया प्रदर्शन

सादुलपुर : सादुलपुर में मंगलवार सुबह दुकानदारों और वाहन चालकों ने सार्वजनिक शौचालयों की सफाई न होने के विरोध में रेलवे स्टेशन रोड पर पोस्ट ऑफिस के पास जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

लोगों ने बताया कि पोस्ट ऑफिस के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय की पिछले तीन-चार महीनों से सफाई नहीं हुई है। शौचालयों की स्थिति इतनी खराब है कि गंदगी और बदबू के कारण उनमें प्रवेश करना भी मुश्किल हो गया है।

इस स्थिति के कारण पोस्ट ऑफिस आने-जाने वाले लोगों सहित आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आस-पास के दुकानदारों और वाहन चालकों को भी दुर्गंध से दिनभर परेशानी होती है।

प्रदर्शनकारियों ने पालिका प्रशासन से पोस्ट ऑफिस के पास स्थित सार्वजनिक शौचालयों की तत्काल सफाई सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन में महेंद्र कालीरावना, विनोद पूनिया, सुरेश लुहार, सुनील पूनिया, लियाकत अली, भूपेंद्र, शीशपाल, शिव कुमार, संजू, रतन अग्रवाल, नीटू मतानी, प्रताप लुहार और ईश्वर जांगिड़ सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles