[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गनेड़ी मंदिर भूमि विवाद पर संतों की जन आक्रोश सभा:दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग, उमड़ा जन सैलाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

गनेड़ी मंदिर भूमि विवाद पर संतों की जन आक्रोश सभा:दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग, उमड़ा जन सैलाब

गनेड़ी मंदिर भूमि विवाद पर संतों की जन आक्रोश सभा:दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग, उमड़ा जन सैलाब

नेछवा : नेछवा के निकटवर्ती ग्राम पंचायत गनेड़ी में मंदिर भूमि विवाद को लेकर ‘संत हुंकार जन-आक्रोश सभा’ का आयोजन किया गया। इस सभा में आसपास और दूर-दराज से बड़ी संख्या में संत और अनुयायी उमड़े।

यह आक्रोश कुछ दिन पूर्व गनेड़ी के श्री जानकीनाथ मंदिर के महंत राम प्रपन्नाचार्य महाराज के साथ हुई एक घटना के विरोध में था। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिससे संतों और अनुयायियों में भारी रोष व्याप्त हो गया था।

सभा में उपस्थित संतों ने घटना के दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अवधेशदास महाराज, बुधगिरी मढ़ी से दिनेशगिरी महाराज, गाडोदा से महावीरजति महाराज, बोदलासी से पंचमनाथ महाराज, नेछवा से ईशरदास महाराज और श्रद्धानाथ आश्रम के महंत सहित अनेक संतों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया।

मौके पर संतों और ग्रामीणों ने एक मांग पत्र प्रस्तुत किया। इस दौरान नेछवा तहसीलदार भावेश धनवत, डिप्टी पुलिस दिलीप कुमार मीणा और नेछवा थानाधिकारी कैलाश मौजूद रहे। मांग पत्र की सभी बातों पर सहमति बनी और कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। उपस्थित संतों और ग्रामीणों ने मंदिर पुजारियों के साथ होने वाली इस प्रकार की घटनाओं की कड़ी निंदा की।

Related Articles