सीकर में बदबू से परेशान हुए कॉलोनी के लोग:बोले- घर का गेट खोलना भी मुश्किल, रोजाना 8-10 बच्चे बीमार हो रहे
सीकर में बदबू से परेशान हुए कॉलोनी के लोग:बोले- घर का गेट खोलना भी मुश्किल, रोजाना 8-10 बच्चे बीमार हो रहे
सीकर : सीकर में लोग सीवरेज के रिसाव से परेशान हैं। इस समस्या को लेकर नेहरू पार्क के पीछे वार्ड नंबर 18 स्थित महादेव कॉलोनी के लोग मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे। वार्ड पार्षद परमेश्वरी देवी ने बताया- सीवरेज के चैंबर से लगातार रिसाव हो रहा है। सीवरेज का गंदा पानी अब आसपास के गड्ढों में जमा हाे गया है। गड्ढों की गंदगी की वजह से बीमारियां फैलने लगी हैं। नगर परिषद के कर्मचारियों को शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा है।

एरिया में बदबू फैली
कॉलाेनी की सुमन शर्मा व मोनिका अग्रवाल ने बताया कि गंदे पानी से आसपास के 500 मीटर के एरिया में बदबू फैल गई है। घर का गेट खोलना भी मुश्किल हो गया है। गंदे पानी में मच्छर पनपने लगे हैं। पिछले 5-7 सालों से बार-बार ये समस्या रूक-रूककर सामने आ रही है। सीवरेज लाइन के 3 चैंबरों से बह रहा गंदा पानी अब आम रास्ते पर जमा होने लगा है, इससे स्थानीय लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।
कॉलोनी के तेजपाल सैनी व हनुमान पिलानियां ने बताया- मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर नगर परिषद तक सैकड़ों शिकायतें देने के बाद भी आज तक इस समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं हुआ है। जब से इस इलाके में सीवरेज लाइन डाली गई थी, तभी से यह समस्या लगातार बनी हुई है। सीवरेज लाइन बिछाते समय उचित ढलान (स्लोप) नहीं दिया गया, जिसके कारण पानी की निकासी आगे नहीं हो रही है। सीवरेज का गंदा पानी बैकफ्लो होकर चैंबरों से बाहर आने लगता है।
शिकायत करने पर लीपापोती की
वार्डवासी विनय शर्मा व आरती सैनी ने बताया कि पिछले 4-5 सालों में जब भी शिकायत की तो नगर परिषद का कर्मचारी मोटर के प्रेशर से थोड़ा सा ब्लॉकेज हटाकर लीपापोती कर देता है, लेकिन कोई स्थाई समाधान नहीं किया जा रहा है। जिस वजह से 1-2 दिन बाद फिर वही स्थिति बन जाती है। कॉलोनी के खाली प्लॉट्स में पानी भरने से अब महामारी की स्थिति बनने लगी है।
कॉलोनीवासी पंकज अग्रवाल व पाना देवी ने बताया- सड़क पर जमा रहने वाले इस दूषित पानी के कारण इलाके में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे हैजा, डेंगू, मलेरिया और स्किन संबंधी बीमारियां बढ़ने लगी है। वार्डवासियों ने अब जिला कलेक्टर से मांग की है कि इस समस्या का स्थाई समाधान किया जाए। सीवरेज कंपनी और नगर परिषद के कार्मिकाें को पाबंद कर सीवरेज लाइन के ढलान को सुधारा जाए ताकि गंदे पानी का बैकफ्लो होना बंद हो सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2246764

