चिड़ावा में पॉलिथीन मुक्त अभियान शुरू:जागरूकता रैली निकाली, दुकानदारों और व्यापारियों से को हानिकारक प्रभाव बताए
चिड़ावा में पॉलिथीन मुक्त अभियान शुरू:जागरूकता रैली निकाली, दुकानदारों और व्यापारियों से को हानिकारक प्रभाव बताए
चिड़ावा : चिड़ावा नगर पालिका प्रशासन ने शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य शहर का सौंदर्यीकरण और पर्यावरण संरक्षण करना है। अभियान के तहत पॉलिथीन का उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अभियान की शुरुआत सेखसरिया अस्पताल क्षेत्र से एक जागरूकता रैली निकालकर की गई। इस दौरान नगर पालिका की टीम ने दुकानदारों और व्यापारियों से संपर्क कर उन्हें पॉलिथीन के हानिकारक प्रभावों से अवगत कराया। ईओ दिनेश नोनिया ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में पॉलिथीन बेचते या इस्तेमाल करते पाए जाने पर नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया जा रहा है। ईओ दिनेश कुमार ने बताया- यह टीम पूरे शहर में लगातार निगरानी रखेगी और पॉलिथीन का उपयोग करने वालों की पहचान कर कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। कचरा संग्रहण करने वाले ड्राइवरों और सफाई कर्मियों को भी विशेष निर्देश दिए गए हैं। उन्हें वार्डों में कचरा इकट्ठा करते समय पॉलिथीन के उपयोग को हतोत्साहित करने और स्थानीय निवासियों को कपड़े के थैले इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करने को कहा गया है।
इस अभियान में नगर पालिका टीम के सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे। इनमें एसआई संदीप लाम्बा, जमादार राजेंद्र चंदेलिया, किरण देवी, ठेकेदार प्रदीप चंदेलिया, फील्ड इंचार्ज सज्जन कुमार, रवि कांगड़ा और फायरमैन अनिल कुमार प्रमुख थे। कचरा संग्रहण टीम से ड्राइवर कपिल कुमार, विशाल कुमार, कपिल कटेवा और काशी सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
नगर पालिका प्रशासन ने चिड़ावा के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे शहर को स्वच्छ और पॉलिथीन मुक्त बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें और सिंगल यूज प्लास्टिक का त्याग करें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2246181

