पिलानी में तेज अंधड़ से नगरपालिका का होर्डिंग गिरा:फ्रूट विक्रेता बाल-बाल बचा, बड़ा हादसा टला; लोगों ने जर्जर होर्डिंग हटाने की उठाई मांग
पिलानी में तेज अंधड़ से नगरपालिका का होर्डिंग गिरा:फ्रूट विक्रेता बाल-बाल बचा, बड़ा हादसा टला; लोगों ने जर्जर होर्डिंग हटाने की उठाई मांग
पिलानी : मंगलवार शाम तेज अंधड़ के दौरान पिलानी बस स्टैंड के सामने नगरपालिका का एक विशाल होर्डिंग अचानक गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और मौके पर फल बेच रहा एक रेहड़ी संचालक बाल-बाल बच गया।
हादसा कस्बे के व्यस्त बस स्टैंड क्षेत्र स्थित सागर होटल के सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, असगर नामक फ्रूट विक्रेता यहां रेहड़ी लगाकर फल बेच रहे थे। इसी दौरान तेज हवा के कारण नगरपालिका का होर्डिंग उखड़कर उनके पैर के बिल्कुल पास आ गिरा। समय रहते हट जाने से उनकी जान बच गई।

मौके पर मची अफरा-तफरी
होर्डिंग गिरते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उस समय रोजाना की तरह अधिक भीड़ होती या होर्डिंग किसी व्यक्ति के ऊपर गिर जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
जर्जर होर्डिंग हटाने की मांग
घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका से शहर में लगे पुराने और जर्जर होर्डिंग्स की जांच कराने तथा उन्हें तत्काल हटाने या सुरक्षित करने की मांग की। लोगों का कहना है कि बरसात और तेज हवा के मौसम में ऐसे होर्डिंग कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2246450

