[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चिरंजीव राव बुधवार को चूरू आएंगे, कांग्रेस पदाधिकारियों से करेंगे संवाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चिरंजीव राव बुधवार को चूरू आएंगे, कांग्रेस पदाधिकारियों से करेंगे संवाद

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चिरंजीव राव बुधवार को चूरू आएंगे, कांग्रेस पदाधिकारियों से करेंगे संवाद

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी चिरंजीव राव बुधवार को चूरू दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे।

जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने बताया कि बैठक में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने, आगामी रणनीति तथा संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के विचारों और नीतियों को आमजन तक पहुंचाने को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा।

बैठक 8 जुलाई को शाम 4 बजे वीर तेजा भवन, आंखों के अस्पताल के पीछे, सैनिक बस्ती, पंखा रोड, चूरू में आयोजित होगी। जमील चौहान ने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Related Articles