[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किशोरपुरा से शुरू हुआ वृक्षारोपण अभियान, 25 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किशोरपुरा से शुरू हुआ वृक्षारोपण अभियान, 25 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

किशोरपुरा से शुरू हुआ वृक्षारोपण अभियान, 25 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां

चंवरा : अरावली चेतना संस्थान सेवा समिति की ओर से ग्राम किशोरपुरा में अर्जुन, नीम, पीपल, अमरूद और बरगद के पौधे लगाकर इस वर्ष के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। पौधारोपण कुमारी हेजल और कुमारी सिद्धीका सैनी के हाथों कराया गया।

संयोजक एडवोकेट के.के. सैनी ने बताया कि मानसून सीजन में पूरे उदयपुरवाटी क्षेत्र में 25 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम इकाई में 500 और प्रत्येक वार्ड में 100 पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और हरित क्षेत्र का विस्तार करना है। इस दौरान हर्षाराम, सांवरमल खटाना, के.के. सैनी (किशोरपुरा), अर्जुनलाल, डॉ. अमित, प्रभातीलाल, मोहरू, भुवनेश्वर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles