[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मोरारका कॉलेज में विद्यार्थियों से रूबरू होंगे NSUI जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़, समस्याएं सुनकर करेंगे समाधान का प्रयास

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मोरारका कॉलेज में विद्यार्थियों से रूबरू होंगे NSUI जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़, समस्याएं सुनकर करेंगे समाधान का प्रयास

मोरारका कॉलेज में विद्यार्थियों से रूबरू होंगे NSUI जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़, समस्याएं सुनकर करेंगे समाधान का प्रयास

झुंझुनूं : एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़ सोमवार को मोरारका राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच रहेंगे। इस दौरान वे छात्रों से सीधा संवाद कर उनकी शैक्षणिक एवं प्रशासनिक समस्याओं को सुनेंगे और उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करेंगे।

राहुल जाखड़ ने बताया कि वे सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक महाविद्यालय परिसर में मौजूद रहेंगे। इस दौरान डिग्री, अंकतालिका, प्रवेश, छात्रवृत्ति सहित अन्य छात्र हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों से चर्चा की जाएगी तथा संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव साझा करने की अपील करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान एनएसयूआई की प्राथमिकता है और संगठन उनके हितों की आवाज़ बुलंद करता रहेगा।

Related Articles