निमरासर में 31 दिन से कृषि कनेक्शन ठप:किसानों ने ठेकेदार पर पैसे मांगने का आरोप लगाया, आंदोलन की चेतावनी दी
निमरासर में 31 दिन से कृषि कनेक्शन ठप:किसानों ने ठेकेदार पर पैसे मांगने का आरोप लगाया, आंदोलन की चेतावनी दी
सरदारशहर : सरदारशहर उपखंड क्षेत्र के निमरासर गांव में 4 जून को आए तेज तूफान और बारिश के कारण टूटे बिजली के पोल 31 दिन बाद भी नहीं लगाए गए हैं। इसके चलते छह कृषि कनेक्शनों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। किसानों का आरोप है कि सिंचाई के अभाव में उनकी मूंगफली, नरमा और बाजरे की फसलें खराब हो रही हैं।
किसानों ने बताया कि उन्होंने भानीपुरा सहायक अभियंता कार्यालय के एईएन लोकेश मीणा, जेईएन राकेश कुमार और संबंधित ठेकेदार को कई बार इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण भगवानाराम नायक ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने प्रत्येक पोल लगाने के लिए एक हजार रुपये लेबर खर्च के नाम पर मांगे थे।

पोल उपलब्ध नहीं कहकर मना किया
किसानों द्वारा राशि देने से इनकार करने पर उन्हें यह कहकर इंतजार करने को कहा गया कि विभाग के पास पोल उपलब्ध नहीं हैं। किसानों का यह भी आरोप है कि अब अधिकारी उनके फोन भी नहीं उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के क्षेत्रों में टूटे पोल बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है, लेकिन निमरासर के किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।
किसानों ने आरोप लगाया कि पोर्टल पर शिकायत करने के बाद सहायक अभियंता की ओर से भगवानाराम नायक, सहीराम नायक, ईश्वरराम कड़ेला और रामनिवास नायक सहित अन्य किसानों के खिलाफ बिजली के तार और उपकरण चोरी का मामला भानीपुरा थाने में दर्ज कराया गया है। किसानों का दावा है कि तार और उपकरण मौके पर ही पड़े हुए हैं और यह कार्रवाई आंदोलन को दबाने के लिए की गई है।
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र बिजली के पोल लगाकर आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे आंदोलन शुरू करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।
एईएन से मिलने को बोला
इस संबंध में भानीपुरा के कनिष्ठ अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि संबंधित किसानों को पहले एईएन से मिलना होगा, उसके बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा। वहीं, पूर्व मंत्री राजेंद्रसिंह राठौड़ ने कहा कि उन्होंने मामले की जानकारी ली है और बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर 12 घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2246900

