[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्री-नेशनल के लिए चयनित 20 निशानेबाजों का सम्मान:जयपुर के जगतपुरा में हुई राजस्थान राज्य शूटिंग चैंपियनशिप-2026


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

प्री-नेशनल के लिए चयनित 20 निशानेबाजों का सम्मान:जयपुर के जगतपुरा में हुई राजस्थान राज्य शूटिंग चैंपियनशिप-2026

प्री-नेशनल के लिए चयनित 20 निशानेबाजों का सम्मान:जयपुर के जगतपुरा में हुई राजस्थान राज्य शूटिंग चैंपियनशिप-2026

सादुलपुर : सादुलपुर में 24वीं राजस्थान राज्य शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 निशानेबाजों को सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों ने जयपुर के जगतपुरा शूटिंग रेंज में आयोजित प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर प्री-नेशनल के लिए क्वालीफाई किया है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कमला कस्वा थीं। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एडवोकेट प्रदीप कस्वा, विनोद पूनिया, सुरेंद्र कस्वा, राहुल कस्वा और अध्यापिका सुमित्रा कस्वा सहित अन्य अतिथियों ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कोच आजाद वर्मा का भी स्वागत किया गया।

प्रतियोगिता के 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग में संजु शर्मा, आदित्य, जय ललिता, राहुल जांगिड़, सुरक्षा, मुकत्यार, नूतन वर्मा, विनय पाल, मोहित, चंदन, आरव जाखड़, गजेन्द्र, यतेन्द्र, रेनु, धर्मेन्द्र और दीपक ने प्री-नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। वहीं, 50 मीटर पिस्टल वर्ग में पंकज कस्वा और रितिक संहारण ने स्थान बनाया।

अतिथियों ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इन निशानेबाजों ने अपनी मेहनत और लगन से प्रदेश स्तर पर पहचान बनाई है। अतिथियों ने विश्वास व्यक्त किया कि ये खिलाड़ी प्री-नेशनल प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Related Articles