[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बलारां में 10 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण:डोटासरा ने सीएचसी, लैब और स्कूल भवन का किया उद्घाटन, विधायक कोष से 18 लाख की घोषणाएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

बलारां में 10 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण:डोटासरा ने सीएचसी, लैब और स्कूल भवन का किया उद्घाटन, विधायक कोष से 18 लाख की घोषणाएं

बलारां में 10 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण:डोटासरा ने सीएचसी, लैब और स्कूल भवन का किया उद्घाटन, विधायक कोष से 18 लाख की घोषणाएं

लक्ष्मणगढ़ : पीसीसी चीफ और लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने शनिवार को उपखंड के बलारां गांव में करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से तैयार विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने नवक्रमोन्नत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), चिकित्सकीय लैब और महात्मा गांधी राजकीय स्कूल के नए भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विधायक कोष से स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास के लिए 18 लाख रुपए की अतिरिक्त घोषणाएं भी कीं।

डोटासरा ने 5.36 करोड़ रुपए की लागत से बने नवक्रमोन्नत सीएचसी भवन, 5.60 लाख रुपए की लागत से तैयार चिकित्सकीय लैब और 4.49 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के नए भवन का लोकार्पण किया। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

सीएचसी के लिए 5 लाख देने की घोषणा

सभा को संबोधित करते हुए डोटासरा ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी के माध्यम से सीएचसी में अतिरिक्त सुविधाओं के विकास के लिए विधायक कोष से 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ ही भविष्य में भी जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराने का भरोसा दिलाया।

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में आयोजित बाल सभा एवं विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति की बैठक में विद्यार्थियों और अभिभावकों ने चारदीवारी और मुख्य प्रवेश द्वार निर्माण की मांग रखी। इस पर डोटासरा ने विधायक कोष से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत 346 विद्यार्थियों के लिए 15 लाख रुपए के फर्नीचर की व्यवस्था कराने का भी आश्वासन दिया।

टीकाराम जूली ने स्थानीय निवासियों के साथ फोटो खिंचवाई
टीकाराम जूली ने स्थानीय निवासियों के साथ फोटो खिंचवाई

मंदिर मार्ग के लिए 3 लाख स्वीकृत

ग्रामीणों की मांग पर सार्वजनिक चौक स्थित माताजी मंदिर तक इंटरलॉक सड़क निर्माण के लिए विधायक कोष से 3 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम के दौरान डोटासरा ने भाजपा सरकार पर विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए, लेकिन वर्तमान सरकार प्रदेश के विकास पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रही है।

डॉक्टरों की कमी पर उठाए सवाल

पत्रकारों के सवालों के जवाब में डोटासरा ने कहा कि बलारां सीएचसी में डॉक्टरों के पांच पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल एक डॉक्टर कार्यरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेशभर के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है, सब सेंटरों पर एएनएम के पद खाली हैं और स्कूलों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि कई जगह भवन, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।

प्रधानमंत्री से पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने की मांग

डोटासरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दाम हरियाणा के बराबर करने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान किया गया यह वादा अब पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि यह घोषणा होती है तो वे प्रधानमंत्री का धन्यवाद देंगे, अन्यथा राजस्थान की जनता चुनावी वादों को याद रखेगी। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने डोटासरा का स्वागत किया। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

अंग्रेजी माध्यम सरकारी स्कूल के बच्चों से डोटासरा का संवाद, पूछा– और किस चीज़ की है जरूरत…

पीसीसी चीफ एवं स्थानीय विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने शनिवार को बलारां स्थित महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण के बाद उन्होंने स्कूल में अध्ययनरत बच्चों से संवाद किया।

महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में गोविंद सिंह डोटासरा ने बच्चों से संवाद किया।
महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में गोविंद सिंह डोटासरा ने बच्चों से संवाद किया।

इस दौरान डोटासरा ने छात्रों से उनकी पढ़ाई और स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं को लेकर बातचीत की। उन्होंने बच्चों से पूछा कि उन्हें स्कूल में और किस चीज़ की जरूरत है।

डोटासरा ने कहा कि यहां बैठने के लिए फर्नीचर नहीं है उन्होंने बच्चों को आश्वस्त किया कि अगले एक महीने में यहां फर्नीचर बनवा देंगे आपके बैठने के लिए

Related Articles