[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत सहित भाजपा नेताओं का झुंझुनूं में भव्य स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत सहित भाजपा नेताओं का झुंझुनूं में भव्य स्वागत

सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मंत्री, कार्यकर्ताओं ने साफा-माला पहनाकर किया अभिनंदन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राजस्थान सरकार के जल संसाधन विभाग मंत्री सुरेश रावत, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी एवं प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष डॉ. श्याम अग्रवाल का शुक्रवार को झुंझुनूं आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। तीनों नेता केशव आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए झुंझुनूं पहुंचे थे।

सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में विधायक राजेंद्र भांबू, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक राजस्थानी साफा, माला एवं दुपट्टा पहनाकर अतिथियों का अभिनंदन किया तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। समारोह में जिला महामंत्री दिलीप सैनी, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शेखावत, अजय चाहर, सुनील लांबा, महावीर सिंह ढाका, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, पूर्व सभापति खालिद हुसैन, शहर अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, प्यारेलाल ढुकिया, राजेश बाबल, संजय जांगिड़, चंद्रप्रकाश शुक्ला, संजय मोरवाल, जयप्रकाश चौधरी, राहुल कुमासिया, पार्षद विजय कुमार सैनी, नरेंद्र शर्मा, ताराचंद सैनी, रामनिवास सैनी, राजकुमार, महेंद्र सोनी, सुनील सैनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles