छापर के दो प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय सम्मान:सड़क सुरक्षा में भागीरथ सुथार हुए सम्मानित, डॉ. नीरज सक्सेना को जीवन रक्षक अवार्ड
छापर के दो प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय सम्मान:सड़क सुरक्षा में भागीरथ सुथार हुए सम्मानित, डॉ. नीरज सक्सेना को जीवन रक्षक अवार्ड
छापर : छापर इंटरनेशनल माहेश्वरी कपल क्लब, इंडिया ने युवा समाजसेवी भागीरथ सुथार और राजकीय चिकित्सालय छापर के डॉ. नीरज सक्सेना को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया है। सुथार को सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए ‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा रत्न अवार्ड’ से नवाजा गया, जबकि डॉ. सक्सेना को उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए ‘गोल्डन आवर जीवन रक्षक सम्मान’ प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह गुरुवार को कस्बे के राजकीय चिकित्सालय में आयोजित हुआ।
भागीरथ सुथार को इंटरनेशनल माहेश्वरी कपल क्लब, इंडिया के “संस्कार के साथ सुरक्षा” अभियान के तहत ‘स्व. मृणाल राठी स्मृति आईएमसीसी राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा रत्न अवार्ड-2026’ में ‘जन जागृति भूषण सम्मान’ मिला।
सीबसागर जिलाध्यक्ष व संस्था प्रतिनिधि भगवती शिवप्रसाद बिहानी के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में भामाशाह प्रेरक पुरस्कार से सम्मानित प्रदीप सुराणा, नेचर एनवायरमेंट एंड वाइल्डलाइफ सोसायटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल स्वामी, डॉ. पवन भार्गव और विजेंद्र सुराणा उपस्थित थे।
भगवती शिवप्रसाद बिहानी ने बताया कि यह राष्ट्रीय सम्मान डॉ. माया राठी और डॉ. मधुसूदन राठी ने अपने दिवंगत पुत्र मृणाल राठी की स्मृति में समर्पित किया है। भागीरथ सुथार ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता, दुर्घटना पीड़ितों की त्वरित सहायता और सुरक्षित यातायात संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य किया है। उनके इन प्रयासों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया।
इसी अवसर पर राजकीय चिकित्सालय छापर में कार्यरत डॉ. नीरज सक्सेना को भी सम्मानित किया गया। उन्हें उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं और आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक भूमिका निभाने के लिए ‘गोल्डन आवर जीवन रक्षक सम्मान’ से नवाजा गया। डॉ. सक्सेना ने मरीजों के उपचार, पोस्टमार्टम कार्य और विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन में उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं।
कार्यक्रम में आईएमसीसी की राष्ट्रीय महासचिव अनिता अशोक सोडाणी और राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुमन सुरेश सोनी ने भी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए दोनों के कार्यों की सराहना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2251875
