[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांस्टेबल का निधन होने पर पत्नी को दिया पांच लाख रुपए का चेक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांस्टेबल का निधन होने पर पत्नी को दिया पांच लाख रुपए का चेक

कांस्टेबल का निधन होने पर पत्नी को दिया पांच लाख रुपए का चेक

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजस्थान पुलिस की और से शुरू की गई पुलिस परिवार कल्याण सहायता योजना के तहत शुक्रवार को एक मृतक कांस्टेबल के परिवार को पांच लाख रुपए की सहायता राशि दी गई। एसपी निश्चय प्रसाद एम ने कांस्टेबल किशन सिंह का निधन होने पर उनकी पत्नी किरण कंवर को सहायता राशि का चेक सौंपा। इस मौके पर शाखा प्रभारी आलम खान व मृतक का बेटा भी उपस्थित थे। एसपी निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि जिले के पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों व तत्कालिन एसपी राहुल बारहठ ने वर्ष 2016 में इसकी पहल की थी। इसके तहत जिला पुलिस प्रशासन की तरफ से सेवा के दौरान निधन होने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारी के परिवार को पांच लाख रुपए की सहायता दी जाती है। आईपीएस से एएसआई तक के अधिकारी के वेतन से 300 रुपए और हैड कांस्टेबल, कांस्टेबल व मंत्रालयिक कर्मचारियों के वेतन से 200 रुपए कटौती की जाती है। एएसपी ने बताया कि योजना के तहत अब तक 69 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के परिवार वालों को 3.40 करोड़ रुपए की सहायता राशि दी जा चुकी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker