[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भादरा में शोक की लहर: एआईसीसी सदस्य तनवीर खान के पिता हाजी इब्राहिम खान का निधन, हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यहनुमानगढ़

भादरा में शोक की लहर: एआईसीसी सदस्य तनवीर खान के पिता हाजी इब्राहिम खान का निधन, हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई

भादरा में शोक की लहर: एआईसीसी सदस्य तनवीर खान के पिता हाजी इब्राहिम खान का निधन, हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

भादरा : भादरा शहर की प्रतिष्ठित शख्सियत, समाजसेवी एवं स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी हाजी इब्राहिम खान मलकान का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। वे लगभग 85 वर्ष के थे और शहर में लोग उन्हें स्नेहपूर्वक डॉक्टर इब्राहिम खान के नाम से भी जानते थे।

असर की नमाज के बाद उनके निजी निवास से जनाजा रवाना हुआ, जिसके बाद उन्हें स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम यात्रा में सर्व समाज के हजारों लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। जनाजे में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

हाजी इब्राहिम खान अपने मिलनसार स्वभाव, समाजसेवा और इंसानियत के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाओं के दौरान उन्होंने लोगों के बीच विशेष पहचान बनाई और समाज के प्रति उनका योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा।

वे अपने पीछे पुत्र-पुत्री, पोता-पोती सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पुत्र तनवीर खान वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सदस्य हैं और राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय राजनीति से जुड़े हुए हैं।

हाजी इब्राहिम खान के निधन पर क्षेत्रवासियों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

Related Articles