भाजयुमो डिजिटल लर्निंग अभियान, खंडेला विधानसभा टीम घोषित:अंकेश जोशी संयोजक, नरेश सैनी और अजय चौहान सह-संयोजक बने
भाजयुमो डिजिटल लर्निंग अभियान, खंडेला विधानसभा टीम घोषित:अंकेश जोशी संयोजक, नरेश सैनी और अजय चौहान सह-संयोजक बने
खंडेला : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) राजस्थान द्वारा चलाए जा रहे डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म प्रशिक्षण अभियान के तहत खंडेला विधानसभा के लिए संयोजक और सह-संयोजकों की घोषणा की गई है। ये अभियान भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा के नेतृत्व में संचालित हो रहा है।
घोषित सूची के अनुसार, अंकेश जोशी को खंडेला विधानसभा का संयोजक नियुक्त किया गया है। नरेश सैनी और अजय चौहान को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अपनी नियुक्ति के बाद अंकेश जोशी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। जोशी ने प्रदेश नेतृत्व के साथ-साथ खंडेला विधायक सुभाष मील और जिले के वरिष्ठ भाजपा नेतृत्व का भी धन्यवाद किया।
जोशी ने बताया कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली और आधुनिक तकनीक से जोड़ने का ये अभियान बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2237294


