[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा नेता के बंद मकान में चल रहा था जुआ:पुलिस की दबिश, 8 गिरफ्तार, नकदी व गाड़ियां जब्त, मण्डावा में हुई कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंडावाराजस्थानराज्य

भाजपा नेता के बंद मकान में चल रहा था जुआ:पुलिस की दबिश, 8 गिरफ्तार, नकदी व गाड़ियां जब्त, मण्डावा में हुई कार्रवाई

भाजपा नेता के बंद मकान में चल रहा था जुआ:पुलिस की दबिश, 8 गिरफ्तार, नकदी व गाड़ियां जब्त, मण्डावा में हुई कार्रवाई

मंडावा : मंडावा पुलिस और डीएसटी टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन के तहत कस्बे में अवैध जुआ खेलते आठ लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई फतेहपुर बाईपास स्थित एक मकान में की गई। पुलिस ने मौके से 1,01,670 रुपये की नकदी और तीन लग्जरी कारें जब्त की हैं। पकड़े गए आरोपी सीकर, फतेहपुर और चूरू के रहने वाले हैं। यह मकान मण्डावा के भाजपा नेता संजय परिहार का है।

​यह है पूरा मामला

​पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशानुसार, जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई। 1 जुलाई 2026 की रात डीएसटी प्रभारी हेमराज को गुप्त सूचना मिली थी कि फतेहपुर बाईपास स्थित एक मकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही मंडावा पुलिस के एएसआई संजीव कुमार ने टीम के साथ मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही वहां हड़कंप मच गया। कमरे के अंदर आठ लोग ताश के पत्तों पर बड़ी रकम का दांव लगा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

यह मकान भाजपा मंडल महामंत्री संजय परिहार का बताया जा रहा है। इस संबंध में पूछे जाने पर संजय परिहार ने कहा कि मैंने एक फाइनेंस कंपनी को किराए पर दे रखा है। वहां अंदर क्या चल रहा था या क्या हुआ, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं थी। इस घटना से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।

​एक लाख नकद और तीन कार जब्त

​तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से 1,01,670 रुपये नगद और ताश की गड्डियाँ बरामद कीं। इसके अलावा मकान के बाहर खड़ी तीन गाड़ियाँ—एल्टो (RJ 23 CD 1770), ब्रेजा (RJ 10 CB 9148) और निशान (DL 8 CAK 0589)—को जब्त किया गया है। पुलिस ने सभी आठ आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के साथ-साथ संगठित अपराध की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

​पकड़े गए आरोपी

​विकास (33): वार्ड नं. 01, फतेहपुर। ​रामजीलाल (38): वार्ड नं. 46, फतेहपुर। ​कृष्ण (39): वार्ड नं. 53, चूरू। ​राकेश (30): हरपालू, चूरू।​रमेश (28): वार्ड नं. 11, दातारामगढ़। ​मोहसीन (35): किरडोली, सदर सीकर। ​विक्रम (38): ढाका की ढाणी, सदर सीकर। ​हरलाल (42): कुदन, थाना दादिया, सीकर।

ये थे पुलिस टीम में शामिल

​इस कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी हेमराज (उनि), एएसआई संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल अमर सिंह और कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार की टीम का विशेष योगदान रहा। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर जुए के इस नेटवर्क की कड़ियाँ जोड़ने में जुटी है।

Related Articles