कांकरिया पंचायत में लगे 16 सीसीटीवी कैमरे, अपराधों पर लगेगी लगाम
कांकरिया पंचायत में लगे 16 सीसीटीवी कैमरे, अपराधों पर लगेगी लगाम
बबाई : ग्राम पंचायत कांकरिया में अपराधों की रोकथाम, असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी और आमजन की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से पंचायत क्षेत्र में 16 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। गुरुवार को पंचायत प्रशासन ने विधिवत उद्घाटन के साथ इस सुरक्षा व्यवस्था का शुभारंभ किया।
पंचायत प्रशासक रोहिताश गुर्जर ने बताया कि लगभग सात हजार की आबादी वाली कांकरिया ग्राम पंचायत में बढ़ते अपराधों और सामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ आरोपियों की पहचान करने में भी पुलिस और प्रशासन को मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि पंचायत भवन परिसर, पावर हाउस, ब्राह्मणों का मोहल्ला, हीरामल मंदिर परिसर, नीमकाथाना एवं गुड़ा मार्ग, बस स्टैंड, राजकीय चिकित्सालय, मेघवाल एवं मीणा मोहल्ला, नायक मोहल्ला, नाई मोहल्ला सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं।
पूरी पंचायत को दो जोन में विभाजित किया गया है। आठ कैमरों की निगरानी पंचायत भवन में स्थापित एलईडी मॉनिटर के माध्यम से की जाएगी, जबकि शेष आठ कैमरों की मॉनिटरिंग डाकघर कांकरिया में लगाए गए एलईडी सिस्टम से होगी।
उद्घाटन समारोह में पंचायत प्रशासक रोहिताश गुर्जर, ग्राम विकास अधिकारी प्रवीण कुमार आर्य, पूर्व उपप्रधान महेंद्र कुमार शर्मा, डाक विभाग के जिला अधिकारी हरलाल सिंह, शिक्षाविद मूलचंद शर्मा, हरीराम शर्मा, ताराचंद शर्मा, भाताराम गुर्जर, शीशराम गुर्जर, ज्ञानप्रकाश खटाणा, डॉ. शंकरलाल मीणा, मुकेश मीणा, पंच प्रेमचंद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने पंचायत की इस पहल का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था से अपराधों पर अंकुश लगेगा, सामाजिक सुरक्षा मजबूत होगी और पंचायत क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2243634

