[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विकसित भारत-जी राम जी योजना का शुभारंभ, ग्रामीण विकास और रोजगार को मिलेगी नई दिशा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

विकसित भारत-जी राम जी योजना का शुभारंभ, ग्रामीण विकास और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना का शुभारंभ, ग्रामीण विकास और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

सीकर : धोद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत शाहपुरा स्थित मलानी तलाई में गुरुवार को विकसित भारत-जी राम जी योजना के जिला स्तरीय जन सम्मेलन एवं शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण के साथ हुई। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में योजना का शुभारंभ करते हुए ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

मुख्य अतिथि धोद विधायक गोरधन वर्मा ने कहा कि विकसित भारत-जी राम जी योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक पात्र व्यक्ति को 125 दिनों के रोजगार की गारंटी प्रदान की जाएगी। साथ ही आधारभूत संरचनाओं के विकास के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत चार श्रेणियों में 318 प्रकार के विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें पक्के निर्माण कार्य, बस स्टैंड, पुस्तकालय, विद्यालय भवन, राजीविका कार्यालयों का निर्माण तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न कार्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कृषि कार्यों को ध्यान में रखते हुए फसली सीजन के दौरान 60 दिनों के अवकाश का भी प्रावधान किया गया है।

अधिशासी अभियंता रमजान अली खान ने विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम-2025 एवं योजना के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देते हुए ग्रामीणों को इसके लाभों से अवगत कराया। पूर्व उपजिला प्रमुख शोभसिंह ने कहा कि यह योजना ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार में मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम में मूलचंद रणवा, ओमप्रकाश बिजारणियां, विनोद हरिजन, हरफूल, धोद उपखंड अधिकारी राहुल मल्होत्रा, विकास अधिकारी रश्मी मीणा, ग्राम पंचायत शाहपुरा की प्रशासक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles