शिक्षक संघ ने छुट्टियों में कटौती के आदेश जलाए:शिक्षा मंत्री के बयान पर जताई कड़ी आपत्ति, बोले- उनके खुद के नाती-पोते निजी स्कूलों में नहीं पढ़ते
शिक्षक संघ ने छुट्टियों में कटौती के आदेश जलाए:शिक्षा मंत्री के बयान पर जताई कड़ी आपत्ति, बोले- उनके खुद के नाती-पोते निजी स्कूलों में नहीं पढ़ते
सरदारशहर : सरदारशहर में राजस्थान शिक्षक संघ (STFI) ने प्रांतीय आह्वान पर शिक्षा मंत्री के बयान और ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती के विरोध में प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद शिक्षा मंत्री के अवकाश कटौती संबंधी आदेशों की प्रतीकात्मक होली जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
यह विरोध प्रदर्शन ब्लॉक मंत्री गजानन्द मेघवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश प्रजापत और संघर्ष समिति संयोजक रामलाल मूंड के नेतृत्व में आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में शिक्षक इस प्रदर्शन में शामिल हुए और सरकार से शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।
शिक्षा मंत्री के बयान पर जताई कड़ी आपत्ति
राजस्थान शिक्षक संघ (STFI) के प्रदेश महामंत्री विजय पोटलिया ने शिक्षा मंत्री द्वारा कोटा में सरकारी शिक्षकों को लेकर दिए गए कथित अभद्र और अपमानजनक बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री के अपने नाती-पोते निजी विद्यालयों में पढ़ते हैं, जबकि वे सरकारी शिक्षकों के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। पोटलिया ने इसे निजी विद्यालयों के साथ कथित सौदेबाजी का मामला बताते हुए शिक्षा मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती पर शिक्षकों ने जताया विरोध
प्रदेश प्रतिनिधि गौरीशंकर सिहाग और रणवीर सहारण ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में दो दिन की कटौती के निर्णय पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस तरह के फैसलों से शिक्षकों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। उनका आरोप था कि सरकार वास्तविक शैक्षणिक मुद्दों से ध्यान हटाने का प्रयास कर रही है, जिसे शिक्षक किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेंगे।
मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने के दौरान शिक्षक नेता पवन महर्षि, गौरीशंकर बाना, अमरचंद सांडेला, रामनिवास सारण, सुरेश खीचड़, लालचंद बैरड़, बुधराम तिड़दिया, गिरधारी सारण, प्रवीण शर्मा, जेसराज सारण, संदीप ढाका, इंद्राज सारण, रजीराम कड़वासरा सहित राजस्थान शिक्षक संघ (STFI) के अनेक पदाधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2234301


