अखंड भारत के संकल्प के सच्चे राष्ट्रनायक है डॉ मुखर्जी – अरविंद इंदौरिया
अखंड भारत के संकल्प के सच्चे राष्ट्रनायक है डॉ मुखर्जी – अरविंद इंदौरिया
रतनगढ : भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि 73 वां बलिदान दिवस के रूप में सूर्य सिनेमा के पास भाजपा नेता अरविंद इंदौरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुखर्जी के चित्रपट के समक्ष धूप अगरबत्ती के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भारत माता और श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे के नारे भी लगाए।
इस अवसर पर भाजपा नेता अरविंद इंदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि मुखर्जी ने अपने प्राणों का बलिदान देते हुए इस राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखना में अपना जीवन लगा दिया, जिन्होंने भारतीय इतिहास में सर्वप्रथम दो निशान, दो प्रधान और दो विधान नहीं चलने देने का संकल्प करते हुए देशवासियों को जागरूक करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन राष्ट्र प्रथम की संकल्पना को पूरा करने में लगा रहा, प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की अहर्निश सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए । नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष लीटू कल्पनाकांत ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा का जो आज विशाल वटवृक्ष हम सब कार्यकर्ता देख रहे हैं, वह मुखर्जी जैसे प्रखर राष्ट्रवादियों के कारण ही सफल होकर पूरे देश में अपनी छांव से उपकृत कर रहा है कार्यक्रम के पश्चात बलिदान दिवस पर एक पौधा राष्ट्र के नाम भी लगाया गया।
इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल बबेरवाल, प्रकाश चंद्र पारीक, पूरणमल गोदारा, शंकरलाल कम्मा, कैलाशचंद्र पीपलवा, हनुमान बारवाल, युवा नेता अनूप पीपलवा, परमेश्वर प्रजापत, गोपाल हरितवाल, रामगोपाल पारीक, संजय शर्मा, रामचंद्र ठेकेदार, कालूराम भार्गव, परमेश्वर नेमीवाल, बुला भाटी, बीरबल भार्गव, रोहित भार्गव, राकेश सोनी, पुष्कर स्वामी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन रामकिशन माटोलिया ने किया ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2223921


