[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एनएच-52 पर दो बाइकों की भिड़ंत, दो युवक घायल:एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

एनएच-52 पर दो बाइकों की भिड़ंत, दो युवक घायल:एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर किया

एनएच-52 पर दो बाइकों की भिड़ंत, दो युवक घायल:एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर किया

रानौली : राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर रानौली थाना क्षेत्र में बीती रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह हादसा महाराजा होटल के पास हुआ, जिसमें दोनों बाइकों पर सवार दो युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

घायलों की पहचान तुलसीरामपुरा निवासी महेंद्र और डाबकेरी निवासी हजारीलाल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलसाना ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

डॉक्टर्स ने बताया कि महेंद्र की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए सीकर रेफर कर दिया गया। वहीं हजारीलाल का उपचार पलसाना अस्पताल में जारी है।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइकें सीधे टकराईं, जिससे वे क्षतिग्रस्त हो गईं और सवार सड़क पर गिर गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad