नवलगढ़ में स्कॉर्पियो से खतरनाक स्टंट:नागरपुरा रोड का वीडियो सामने आया, पुलिस कार्रवाई का इंतजार
नवलगढ़ में स्कॉर्पियो से खतरनाक स्टंट:नागरपुरा रोड का वीडियो सामने आया, पुलिस कार्रवाई का इंतजार
नवलगढ़ : नवलगढ़ के नागरपुरा रोड पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना नागरपुरा रोड स्थित आयुर्वेद अस्पताल के सामने खाली पड़ी जमीन पर हुई। वायरल वीडियो में एक युवक स्कॉर्पियो को तेज गति से गोल-गोल घुमाकर स्टंट करता दिख रहा है।
इस दौरान चारों ओर धूल का गुबार उड़ता रहा। एक अन्य युवक मोबाइल से इस पूरे घटनाक्रम की रील बना रहा था। यह वीडियो रविवार को सामने आया।
नवलगढ़ पुलिस थाना के एसआई संतोष ने बताया- वायरल वीडियो की जांच करवाई जा रही है और गाड़ी का पता लगाने का प्रयास जारी है। सोशल मीडिया पर रील बनाने की होड़ में युवाओं द्वारा खतरनाक स्टंट करने का यह एक और मामला सामने आया है, जो सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करता है।
स्थानीय लोगों ने चिंता जाहिर की
स्थानीय लोगों ने इस तरह की लापरवाही पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि रील बनाने के नाम पर किए जा रहे ऐसे स्टंट कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं, जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता है।
लोगों ने ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर वाहन और संबंधित युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2208491


