[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी  : प्राण प्रतिष्ठा में जीवन विसर्जित:गियर फंसा तो कूद गया चालक, 100 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रॉली; 8 मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी  : प्राण प्रतिष्ठा में जीवन विसर्जित:गियर फंसा तो कूद गया चालक, 100 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रॉली; 8 मौत

प्राण प्रतिष्ठा में जीवन विसर्जित:गियर फंसा तो कूद गया चालक, 100 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रॉली; 8 मौत

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी  : झुंझुनूं में खोह मनसा माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सोमवार को अनियंत्रित होकर 100 फीट की खाई में गिर गई। हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 34 घायल हो गए। मरने वालों में 2 बच्चे और 6 महिलाएं हैं। ट्रॉली में 50 लोग सवार थे। सभी मनसा माता मंदिर में दुर्गा माता की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा से लौट रहे थे।

मृतकों की पहचान राजीवपुरा निवासी कमलेश पत्नी राकेश गुर्जर, सुंदरी देवी पत्नी मंगलचंद, गाेठी देवी पत्नी राजू, सुमन पुत्री प्रह्लाद के अलावा मणकसास निवासी संताेष देवी पत्नी बजरंगलाल, उदयपुरवाटी की सुनीता पत्नी राेहिताश सैनी, दाे वर्षीय पुत्र सूर्या और राजीवपुरा निवासी अंकित (2) पुत्र मुकेश गुर्जर के रूप में हुई है। मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा भी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू करवाया।

पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर ट्राॅली को बाहर निकाला। इस दौरान बिजली के पाेल से टकराने से तीन खंभे भी टूट गए गए। मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा भी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू करवाया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर ट्राॅली को बाहर निकाला।

हादसे ने छीन लिया उदयपुरवाटी के राेहिताश का परिवार

हादसे में उदयपुरवाटी निवासी रोहिताश सैनी की पत्नी सुनिता सैनी व उसके दाे वर्षीय बेटे सूर्या की माैत हाे गई। सुनीता अपने पीहर राजीवपुरा गई हुई थी। वहां से वह पीहर वालों के साथ मनसा माता मंदिर में चल रहे धार्मिक आयाेजन में शामिल हाेने गई थी। सुनिता की तीन साल पहले ही राेहिताश से शादी हुई थी।

50 मीटर बिना ड्राइवर चली ट्रॉली, इसके बाद पलटी

यज्ञ और भंडारे में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। इसी में शामिल होने के लिए एक ट्रैक्टर-ट्राॅली में सवार होकर 50 लोग गए थे। घायल बबाई निवासी अमित कुमार ने बताया कि लौटते हुए मंदिर से 500 मीटर दूर ही आए थे कि अचानक ट्रैक्टर का गियर अटक गया। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हाे गई। घबराकर चालक ट्रैक्टर से कूद गया जबकि 50 मीटर दूर तक ट्रैक्टर-ट्राॅली बिना ड्राइवर चलती रही और फिर 100 फीट गहरी खाई में पलट गई। इस दौरान बिजली के पाेल से टकराने से तीन खंभे भी टूट गए गए। कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव बोले- माता मंदिर में 24 मई से ही कार्यक्रम चल रहा था। हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन और भंडारे में पहुंच रहे थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77