[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नशे में सरकारी डॉक्टर ने महिला को टक्कर मारी:पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव में गाड़ी जब्त की, एसके हॉस्पिटल में पोस्टेड है डॉक्टर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नशे में सरकारी डॉक्टर ने महिला को टक्कर मारी:पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव में गाड़ी जब्त की, एसके हॉस्पिटल में पोस्टेड है डॉक्टर

नशे में सरकारी डॉक्टर ने महिला को टक्कर मारी:पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव में गाड़ी जब्त की, एसके हॉस्पिटल में पोस्टेड है डॉक्टर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में शराब के नशे में धुत सरकारी डॉक्टर ने महिला को टक्कर मारी। टक्कर लगने के चलते महिला घायल हो गई। महिला का सीकर के प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने गाड़ी को ड्रिंक एंड ड्राइव में जब्त कर लिया। डॉक्टर सीकर के एसके हॉस्पिटल में पोस्टेड है।

जानकारी के अनुसार- सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में पिपराली चौराहे के पास घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुई। आरोप है कि सीकर के एसके हॉस्पिटल के डॉक्टर देशमुख (डिप्टी डायरेक्टर) शराब के नशे में थे। डॉक्टर देशमुख ने पहले किसी गाड़ी को टक्कर मारी। इसके बाद एक महिला को टक्कर मारी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डॉक्टर की गाड़ी को रुकवा लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जब ब्रेथ एनेलाइजर से डॉक्टर की जांच की तो उसमें शरीर में अल्कोहल होना पाया गया। इसके बाद एमवी एक्ट में गाड़ी को जब्त किया गया। मामले में उद्योग नगर थाने के सब-इंस्पेक्टर भंवरलाल ने कहा- मामले में अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77