[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, 8 की मौत : झुंझुनूं के उदयपुरवाटी इलाके में मनसा माता के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु, 22 घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, 8 की मौत : झुंझुनूं के उदयपुरवाटी इलाके में मनसा माता के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु, 22 घायल

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पहाड़ी से खाई में गिर गई। इसमें 8 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। 22 अन्य घायल हैं। ये लोग झुंझुनूं के उदयपुरवाटी इलाके में मनसा माता के दर्शन कर लौट रहे थे।

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल 

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पहाड़ी से खाई में गिर गई। इसमें 8 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। 22 अन्य घायल हैं। ये लोग झुंझुनूं के उदयपुरवाटी इलाके में मनसा माता के दर्शन कर लौट रहे थे।

घायलों को उदयपुरवाटी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही उदयपुरवाटी हॉस्पिटल के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। घायलों को एंबुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाया गया। एक के बाद एक एंबुलेंस हॉस्पिटल पहुंचने लगी। घायलों में ज्यादातर संख्या महिलाओं की है।

खाई में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। जिनमें से अभी तक 8 के मरने की बात कही जा रही है। हादसे के बाद लोग बचाव राहत में जुटे।
खाई में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। जिनमें से अभी तक 8 के मरने की बात कही जा रही है। हादसे के बाद लोग बचाव राहत में जुटे।

एक युवक ने कहा कि ट्रैक्टर बिना ड्राइवर के ही आ रहा था। ढलान पर बेकाबू होकर आया और खाई में चला गया।

मनसा माता मंदिर में दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित की गई है। इसलिए मंदिर में 24 मई से धार्मिक आयोजन चल रहे थे। सोमवार को मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और भोजन प्रसादी का कार्यक्रम था जिसमें बड़ी संख्या में आस-पास के ग्रामीण इलाकों से लोग आए थे।

हादसे में घायल होने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। उदयपुरवाटी हॉस्पिटल में घायल युवती को लाते लोग।
हादसे में घायल होने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। उदयपुरवाटी हॉस्पिटल में घायल युवती को लाते लोग।
हादसे में घायल श्रद्धालु।
हादसे में घायल श्रद्धालु।
एंबुलेंस से घायलों को उदयपुरवाटी हॉस्पिटल लाती टीमें।
एंबुलेंस से घायलों को उदयपुरवाटी हॉस्पिटल लाती टीमें।
अचानक इतनी बड़ी संख्या में उदयपुरवाटी हॉस्पिटल में घायलों के पहुंचने पर हड़कंप मच गया। हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77