[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

BSF के हेड-कॉन्स्टेबल के बेटे की JEE-एडवांस में तीसरी रैंक:कभी मोबाइल यूज नहीं किया, सोशल मीडिया पर अकाउंट भी नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

BSF के हेड-कॉन्स्टेबल के बेटे की JEE-एडवांस में तीसरी रैंक:कभी मोबाइल यूज नहीं किया, सोशल मीडिया पर अकाउंट भी नहीं

BSF के हेड-कॉन्स्टेबल के बेटे की JEE-एडवांस में तीसरी रैंक:कभी मोबाइल यूज नहीं किया, सोशल मीडिया पर अकाउंट भी नहीं

सीकर : देर रात जारी हुए JEE एडवांस रिजल्ट में सीकर के स्टूडेंट जतिन चाहर ने ऑल इंडिया लेवल पर थर्ड रैंक हासिल की है। जतिन के पिता बीएसएफ में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर नौकरी कर रहे हैं। जनित पढ़ाई को लेकर इतने फोकस रहे कि उन्होंने कभी मोबाइल यूज नहीं किया। इतना ही नहीं उनका किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट भी नहीं है।

जतिन मूल रूप से झुंझुनूं जिले के गोठ गांव के रहने वाले हैं। जो सीकर में अपनी मां मोनिका के साथ रहकर तैयारी करते थे। पिता दिनेश बीएसएफ में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर नौकरी कर रहे हैं। जतिन ने बताया- मां ने यहां पर रहकर केवल पढ़ाई का ही ध्यान नहीं रखा, बल्कि मुझे कभी भी डिमोटिवेट नहीं होने दिया।

जतिन का कहना है कि वह रोजाना कोचिंग के अलावा भी करीब 6 से 7 घंटे पढ़ाई करते थे। ऐसे में रोजाना करीब 12 घंटे पढ़ाई हो जाती थी। जतिन ने बताया- उनकी सक्सेस में सबसे बड़ा योगदान मोबाइल से दूरी रही। जनित ने आज तक कभी मोबाइल यूज नहीं किया। इतना ही नहीं किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनका अकाउंट नहीं है।

जतिन की मां मोनिका ने कहा- मैं रेगुलर बेटे को मोटिवेट करने के लिए उसे पूछती रहती कि पढ़ाई में कोई दिक्कत तो नहीं आ रही। पिता दिनेश ने कहा कि बीएसएफ में नौकरी होने के चलते वह बेटे जतिन की पढ़ाई के लिए ज्यादा टाइम नहीं दे पाए। लेकिन जब भी सीकर आते तो पढ़ाई को लेकर बेटे से लगातार डिस्कशन करते।

जेईई एडवांसड-2026 रिजल्ट में सीकर के टॉपर्स

जेईई एडवांसड-2026 रिजल्ट में सीकर स्थित आईआईटी-जेईई एवं नीट कोचिंग संस्था पीसीपी, प्रिंस के विद्यार्थी टॉप रैंकर्स में शामिल हुए हैं। विवेक गुप्ता ने कक्षा 12वीं के साथ ही ओवरऑल 225वीं ऑल इण्डिया रैंक हासिल कर सीकर कोचिंग्स के टॉपर्स में शामिल हुआ है। इसी प्रकार नवदीप मान ने कक्षा 12वीं के साथ 469वीं ओवरऑल ऑल इण्डिया रैंक,बृजकिशोर ने कक्षा 12वीं के साथ 677वीं ओवरऑल ऑल इण्डिया रैंक, विकास धाकरवाल ने कक्षा 12वीं के साथ 779वीं ओवरऑल ऑल इण्डिया रैंक हासिल की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin