[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत पत्रकारों ने किया फील्ड विजिट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत पत्रकारों ने किया फील्ड विजिट

जल संरक्षण एवं पौधारोपण कार्यों का लिया जायजा

सीकर : राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित “वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान” के तहत शुक्रवार को नीमकाथाना क्षेत्र में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों के लिए फील्ड विजिट आयोजित की गई। इस दौरान पत्रकारों ने जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया।

फील्ड विजिट के दौरान पत्रकारों ने नीमकाथाना के रायपुर पाटन एवं न्योराणा क्षेत्र में वाटरशेड विभाग, सिंचाई विभाग तथा अन्य विभागों द्वारा निर्मित जल संरक्षण संरचनाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बांध, फार्म पॉन्ड, एनीकट तथा अन्य जल संग्रहण संरचनाओं की उपयोगिता बताते हुए भूजल स्तर बढ़ाने, वर्षा जल संचयन और कृषि उत्पादकता में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

रायपुर पाटन बांध को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण जल स्रोत बताते हुए अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में बांध में 5.50 फीट जल स्तर दर्ज है, जबकि इसकी अधिकतम क्षमता 14.20 फीट तक है। 1524 मीटर लंबा यह बांध आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई और जल आपूर्ति में अहम भूमिका निभा रहा है।

इसके अलावा न्योराणा ग्राम पंचायत में लगभग 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित एनीकट का भी अवलोकन कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसी संरचनाएं वर्षा जल संरक्षण के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

पत्रकारों ने नीमकाथाना माइनिंग एवं क्रेशर वेलफेयर सेवा समिति तथा माइनिंग विभाग द्वारा गणेश्वर क्षेत्र में किए गए सघन पौधारोपण कार्यों का भी निरीक्षण किया। समिति के कोषाध्यक्ष छगनलाल मोदी ने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई 60 बीघा से अधिक भूमि पर 70 हजार से ज्यादा फलदार पौधे लगाए गए हैं। वहीं सिरोही क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा आवंटित भूमि पर 20 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया है।

मीडिया प्रतिनिधियों ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास जन-जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने इन जनहितकारी गतिविधियों को अपने-अपने माध्यमों से व्यापक स्तर पर प्रचारित करने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर सहायक निदेशक जनसंपर्क पूरणमल, एपीआरओ राकेश कुमार ढाका, वाटरशेड विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव यादव, जेईएन संदीप सैनी, प्रहलाद सहाय शर्मा, डब्ल्यूडीटी जितेंद्र कुमार शर्मा सहित कृषि एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker