[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दलित युवक को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटने का मामला, आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दलित युवक को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटने का मामला, आरोपी गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल 

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के खींवासर गांव स्थित झाझड़िया की ढाणी में दलित युवक के साथ अमानवीय व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राकेश दड़िया को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

पुलिस के अनुसार झाझड़िया की ढाणी निवासी पवन मेघवाल ने गुढ़ागौड़जी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोमवार शाम करीब साढ़े आठ बजे वह गांव में देवीसिंह की दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव का राकेश दड़िया वहां पहुंचा और उसे जबरन ट्रैक्टर पर बैठाकर अपने साथ ले गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी ने सुनसान जगह पर ले जाकर उसके कपड़े उतरवा दिए तथा जबरन शराब पिलाई। इसके बाद उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई।

रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपी ने पवन के गले से सोने की चेन तोड़ ली और जेब में रखे रुपये भी निकाल लिए। इतना ही नहीं, युवक को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद पीड़ित ने किसी तरह अपने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश दड़िया को खींवासर गांव से दस्तयाब कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना स्वीकार करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker