पानी-बिजली की समस्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी : विधायक हरलाल सहारण
भीषण गर्मी के बीच विधायक ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक, शीघ्र समाधान के दिए निर्देश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : भीषण गर्मी के दौरान चूरू विधानसभा क्षेत्र के शहर एवं ग्रामीण इलाकों में लगातार बढ़ रही पानी और बिजली की समस्याओं को लेकर विधायक हरलाल सहारण ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में जलदाय एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
विधायक हरलाल सहारण ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि आम जनता को पानी और बिजली से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि आमजन को पर्याप्त बिजली और पेयजल उपलब्ध कराया जाए तथा इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
तेज अंधड़ और नहर बंदी से बढ़ी परेशानी
बैठक के दौरान विधायक ने कहा कि पिछले दिनों आए तेज अंधड़ के कारण करीब 500 बिजली के खंभे गिर गए, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। वहीं नहर बंदी के कारण लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय स्तर पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने बिजली विभाग के एमडी तथा जलदाय विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर हालात से अवगत कराया है। अधिकारियों ने शीघ्र समस्या समाधान का आश्वासन दिया है।
हर गली तक पहुंचे बिजली और पानी : विधायक
विधायक हरलाल सहारण ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चूरू विधानसभा क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों की प्रत्येक गली तक बिजली और पानी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तेजी से कार्य कर रही है।
बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता, जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिशासी अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर अभिषेक चोटिया, भास्कर शर्मा, सुरेश सारस्वत सहित बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2172242

