[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी में युवक को लाठी-डंडों से पीटने पर प्रदर्शन:कुमावत समाज ने एसपी ऑफिस में लगाए नारे,बोले- 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो होगा आंदोलन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्यामजी में युवक को लाठी-डंडों से पीटने पर प्रदर्शन:कुमावत समाज ने एसपी ऑफिस में लगाए नारे,बोले- 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो होगा आंदोलन

खाटूश्यामजी में युवक को लाठी-डंडों से पीटने पर प्रदर्शन:कुमावत समाज ने एसपी ऑफिस में लगाए नारे,बोले- 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो होगा आंदोलन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : सीकर की धार्मिक नगर खाटूश्यामजी में मंगलवार रात को युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में कुमावत समाज में जमकर नाराजगी है। शुक्रवार को कुमावत समाज के लोगों ने सीकर एसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

उन्होंने विरोध जताते हुए प्रशासन को अल्टीमेटम दिया, कहा कि अगर 24 में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सर्व समाज के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस मामले में एक भी आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई।

कुमावत समाज के राधेश्याम काम्या ने कहा कि जब यह घटना हुई तो वहां से कुछ दूरी पर ही पुलिस वाले खड़े थे। घटना के दौरान वह हमला करने वाले लोगों को पकड़ नहीं सके। इस बात को लेकर समाज के लोगों में गहरा आक्रोश है। काम्या ने चेतावनी देते हुए कहा कि हमारा 24 घंटे का अल्टीमेटम है कि मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए, वरना सर्व समाज के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

आरोपियों को सख्त सजा की मांग

बीजेपी की पूर्व प्रदेश महामंत्री मधु कुमावत ने कहा कि इस तरह की घटना केवल खाटूश्यामजी ही नहीं, बल्कि राजस्थान और पूरे देश को शर्मसार करने वाली है। ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार करके उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।

बता दें कि खाटूश्यामजी में (26 मई) मंगलवार की रात 1 बजे यह विवाद हुआ था। जब गेस्ट हाउस में अलग-अलग गेस्ट हाउस के कर्मचारी लोगों को लेकर जा रहे थे। इसी दौरान गेस्ट हाउस के कर्मचारी करण कुमार पर करीब आधा दर्जन लोगों ने जानलेवा हमला किया था। घटना के बाद गंभीर हालत में करण को खाटूश्यामजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin