[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में प्रशासन ने ट्रस्ट की अवैध दीवार तोड़ी:70 दिन से धरना दे रहे थे ग्रामीण, आंदोलनकारियों का किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में प्रशासन ने ट्रस्ट की अवैध दीवार तोड़ी:70 दिन से धरना दे रहे थे ग्रामीण, आंदोलनकारियों का किया सम्मान

खेतड़ी में प्रशासन ने ट्रस्ट की अवैध दीवार तोड़ी:70 दिन से धरना दे रहे थे ग्रामीण, आंदोलनकारियों का किया सम्मान

खेतड़ी : खेतड़ी में प्रशासन ने ट्रस्ट द्वारा अवैध रूप से बनाई गई दीवार को हटा दिया है। इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने उपखंड कार्यालय के सामने एकत्रित होकर पिछले 70 दिनों से धरना दे रहे आंदोलनकारियों का सम्मान किया। ग्रामीणों के अनुसार, यह आंदोलन लंबे समय से आमजन के हितों को लेकर किया जा रहा था। प्रशासन ने इस पर संज्ञान लेते हुए अवैध अतिक्रमण को हटाया है।

ट्रस्ट की नीतियों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि ट्रस्ट की नीतियों के विरोध में एसडीएम कार्यालय के सामने धरना अभी भी जारी है। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक आमजन के हित में उचित निर्णय नहीं लिया जाता और उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा।

लोगों को हो रही थी परेशानी

सैनी ने कहा कि भोपालगढ़ किले के मुख्य द्वार पर गेट लगाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की, ताकि आमजन को राहत मिल सके। धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई और क्षेत्र के लोगों के हितों की रक्षा करने की अपील की। उन्होंने आंदोलन को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर गोकुलचंद सैनी, राजेश सांखला, श्याम सिंह, निकेश पारीक, भूपेंद्र सोढ़ा, सुधीर गुप्ता, नवल किशोर, गजेन्द्र पारीक, विनोद सोनी, चंदगीराम सैनी, इंद्राज सैनी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker