[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जीण माता मंदिर चोरी मामले का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जीण माता मंदिर चोरी मामले का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार

जीण माता मंदिर चोरी मामले का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार

घांघू : धांधू गांव स्थित जीण माता मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी हुआ चांदी का छत्र भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार 19 फरवरी 2026 की रात बदमाश मंदिर के ताले तोड़कर चांदी का छत्र और दान पात्र चोरी कर ले गए थे। मंदिर पुजारी नवीन शर्मा की रिपोर्ट पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण रामप्रताप सोनी निवासी सरदारशहर हाल हाउसिंग बोर्ड चूरू तथा गजानंद उर्फ गज्जू निवासी लोहारू (हरियाणा) के रूप में हुई है।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह से जुड़े हैं और राजस्थान व हरियाणा में इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। कार्रवाई में थानाधिकारी मोतीलाल मुणी सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। मामले के खुलासे पर मंदिर समिति और ग्रामीणों ने पुलिस का आभार जताया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin