[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवती को एसपी ऑफिस से जबरन उठा ले गए:सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, युवक के साथ सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंची थी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

युवती को एसपी ऑफिस से जबरन उठा ले गए:सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, युवक के साथ सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंची थी

युवती को एसपी ऑफिस से जबरन उठा ले गए:सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, युवक के साथ सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंची थी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू एसपी ऑफिस के परिवादी कक्ष से सोमवार को एक युवती को कुछ लोग जबरन उठाकर ले गए। युवती एक युवक के साथ सुरक्षा की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंची थी। इस घटना से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।

तारानगर तहसील निवासी कृष्ण कुमार (24) ने बताया कि वह 19 वर्षीय युवती के साथ एसपी ऑफिस आया था। दोनों परिवादी कक्ष में मौजूद थे, तभी कुछ लोग एसपी ऑफिस के पीछे का गेट तोड़कर अंदर घुस आए। उन्होंने युवक-युवती के साथ धक्का-मुक्की की और युवती को जबरन उठाकर बाहर खड़ी गाड़ी में डालकर फरार हो गए। कृष्ण कुमार ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसे भी साथ ले जाने का प्रयास किया।

इस दौरान एसपी कार्यालय का एक गेट भी टूट गया। अचानक हुए इस हंगामे से परिवादी कक्ष में मौजूद लोग सहम गए। यह पूरी घटना कुछ ही सेकंड में अंजाम दी गई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि युवती को ले जाने वाले लोगों की पहचान की जा सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin