[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान हवेरियन नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, डीडवाना ने जीती ट्रॉफी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान हवेरियन नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, डीडवाना ने जीती ट्रॉफी

राजस्थान हवेरियन नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, डीडवाना ने जीती ट्रॉफी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक सेठानी के जोहड़े में आयोजित सात दिवसीय राजस्थान हवेरियन नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार देर रात भव्य समापन हुआ। प्रदेशभर से आई 32 टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खोखर कंस्ट्रक्शन डीडवाना और फतेहपुर इलेवन के बीच खेला गया, जो अंतिम ओवर तक रोमांच से भरपूर रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीडवाना की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 90 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फतेहपुर इलेवन की टीम 84 रन ही बना सकी और डीडवाना ने 6 रन से शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया।

पूरे टूर्नामेंट में किंग अब्दुला का दबदबा देखने को मिला। उन्होंने 300 से अधिक रन बनाकर ‘मैन ऑफ द सीरीज’ और फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब भी अपने नाम किया। वहीं हबीब रंगरेज़ (डीडवाना) को ‘बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। फतेहपुर इलेवन के मात्र 12 वर्षीय मोहम्मद आदि ने एक ओवर में हैट्रिक लेकर सभी का ध्यान आकर्षित किया और ‘उभरता हुआ सितारा’ पुरस्कार प्राप्त किया।

विजेता टीम को ₹41 हजार, उपविजेता टीम को ₹21 हजार तथा मैन ऑफ द सीरीज को ₹2100 की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट के दौरान चौकों-छक्कों की बरसात और खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने खेलप्रेमियों को रोमांचित कर दिया।

समापन समारोह में शिक्षाविद, समाजसेवी एवं विभिन्न क्षेत्रों की गणमान्य हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर सैयद उमरदीन, एम एम शेख, मुस्तकीम शेख, खालिद तुगलक, मुजम्मिल भाटी, मुजज्सिम गोरी, फिरोज हवेरियन, असलम खोखर तथा अमजद तुगलक सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर खिलाड़ियों, आयोजकों और खेलप्रेमियों ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाला प्रेरणादायी आयोजन बताया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin