[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ आज पहुंचेंगे गुढ़ा, प्रदीप मेघवाल के परिजनों को सौंपेंगे 11 लाख रुपये की सहायता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ आज पहुंचेंगे गुढ़ा, प्रदीप मेघवाल के परिजनों को सौंपेंगे 11 लाख रुपये की सहायता

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ आज पहुंचेंगे गुढ़ा, प्रदीप मेघवाल के परिजनों को सौंपेंगे 11 लाख रुपये की सहायता

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : किशोर कुमार

गुढ़ागौड़जी : NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ मंगलवार को गुढ़ागौड़जी पहुंचकर नीट अभ्यर्थी प्रदीप मेघवाल के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे पूर्व में किए गए वादे के अनुसार परिवार को 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपेंगे।

श्री मीन सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मीणा ने बताया कि विनोद जाखड़ दोपहर करीब 1 बजे प्रदीप मेघवाल के निवास पर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी जाखड़ ने परिवार से मुलाकात करवाई थी तथा फोन पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से बातचीत करवाई थी। बाद में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट भी परिजनों से मिलने पहुंचे थे।

परिजनों को विभिन्न संगठनों और नेताओं का समर्थन लगातार मिल रहा है। जानकारी के अनुसार लोकजनशक्ति पार्टी के सुप्रीमो एवं केंद्रीय मंत्री चिराग़ पासवान ने भी परिवार से फोन पर बातचीत की है। वहीं सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न प्रतिनिधियों द्वारा आर्थिक और नैतिक सहयोग दिया जा रहा है।

इधर आंदोलन से जुड़े प्रतिनिधियों ने कहा कि जब तक परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रदीप मेघवाल को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बुधवार शाम 7 बजे गुढ़ागौड़जी में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इसके लिए स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन से जुड़े लोगों का कहना है कि बड़ी संख्या में नागरिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि इसमें भाग लेंगे।

Related Articles