[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Protest: किसानों के जत्थे दिल्ली जाने के एलान पर बॉर्डर पर अलर्ट, अंबाला-राजपुरा मार्ग पर रात में लगाए बेरिकेड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Protest: किसानों के जत्थे दिल्ली जाने के एलान पर बॉर्डर पर अलर्ट, अंबाला-राजपुरा मार्ग पर रात में लगाए बेरिकेड

देररात्रि को मंजी साहिब गुरुद्वारे के बाहर पुलिस के जवान तैनात दिखे। किसान नेताओं ने भी वीडियो जारी कर एकजुट रहने का संदेश दिया है।

हरियाणा : दिल्ली में धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में महापंचायत में पंजाब से दिल्ली शामिल होने के लिए जाने वाले किसान संगठनों के नेताओं काे यहां दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि इसके लिए पुलिस अलर्ट है। वहीं, रेलवे पुलिस को अलर्ट पर रखा है। शनिवार देरसायं सात बजे करीब 500 जत्थेदारियों का एक दल जैसे ही अंबाला पहुंचा, पुलिस सतर्क हो गई।

किसानों के दल ने मंजी साहिब गुरुद्वारे में शरण ली। यहां पर वह रात्रि को रुकेंगे और सुबह दोबारा से दिल्ली के लिए कूच करेंगे। मगर इसकी भनक पुलिस को लग गई और उन्होंने देररात्रि 11.30 बजे ही अपनी तैयारियां शुरू कर दी। इस दौरान अंबाला राजपुरा मार्ग पर बेरिकेड लगा दिए।

पुलिस की एक बस भी पुलिस जवानों से लैस होकर आ गई। यहां गुरुद्वारे के गेट और आसपास जवानों को तैनात कर दिया। वहीं रात्रि 12 बजे एएसपी दीपक कुमार भी तैयारियां देखने के लिए मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने बताया कि वे अमृतसर से आए हैं। उन्हें आज अंबाला में ही रुकना था। मगर पुलिस आ गई और बेरिकेड लगा दिए।

अंबाला के मंजी साहिब गुरुद्वारे के बाहर पुलिस बेरिगेड लगाती हुई।

पुलिस देख जत्थेदारों ने जताया रोष
पुलिस को गुरुद्वारे के पास देखकर किसान चौक गए। उन्होंने गुरुद्वारे के भीतर से एक वीडियो बनाया, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। इसमें बताया था कि हरियाणा सरकार ने किस प्रकार से उन्हें अंबाला में रोका है और पुलिस गुरुद्वारे के गेट पर ही खड़ी हो गई है। यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आई थोड़ी देर बाद किसान नेताओं के वीडियो आने लगे। इसमें किसानों को एकजुट रहने का संदेश दिया गया।


रेलवे स्टेशन पर भी अलर्ट
किसान दिल्ली न चले जाएं इसको लेकर रेलवे जीआरपी भी अलर्ट पर है। वह भी सुबह के समय ट्रेनों से गुजरने वाले लोगों पर अपनी पैनी निगाह रखेंगे। अन्य जिलों से किसान नेताओं को हिरासत में लेने की सूचनाएं तेजी से शनिवार देर रात्रि को वायरल होती दिखाई दीं, हालांकि अंबाला में पुलिस ने किसी भी किसान व किसान नेता को हिरासत में नहीं लिया है।

पंजाब से आए किसानों ने बयां किया दर्द
हम बेटियों की आवाज बनकर अमृतसर से दिल्ली जंतर मंतर के लिए निकले हैं। आज हमें अंबाला रात्रि को ठहराव करना था। सुबह चार बजे निकलेंगे, मगर पुलिस को देखकर हैरानी हो रही है। -मेजर सिंह, अमृतसर

हम तो हरियाणा की बेटियों की आवाज उठाने उनके समर्थन में दिल्ली जा रहे हैं मगर हरियाणा सरकार की तो कुछ और ही तैयारी दिखाई देती है। भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया हुआ है। -राजविंदर सिंह राजू, अमृतसर

हरियाणा पंजाब बार्डर पर पुलिस अधिक मात्रा में दिखाई दे रही है। हम शांतिपूर्वक पहलवानों का समर्थन करने जा रहे हैं। -कनदारा सिंह, अमृतसर

पुलिस की तैयारियां देखकर तो कुछ ठीक नहीं लग रहा है। यहां करीब 250 पुलिस कर्मी तैनात दिखाई देते हैं। अब सुबह जाने देंगे या नहीं इस पर भ संशय है। -करमजीत सिंह, अमृतसर

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77