[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : खरकड़ा के महिपाल मेघवाल हत्याकांड में चल रहा धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी, प्रशासन की ओर से मांगें नहीं माने जाने पर नहीं किया जाएगा अंतिम संस्कार, मृतक के बेटे की बिगड़ी तबीयत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : खरकड़ा के महिपाल मेघवाल हत्याकांड में चल रहा धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी, प्रशासन की ओर से मांगें नहीं माने जाने पर नहीं किया जाएगा अंतिम संस्कार, मृतक के बेटे की बिगड़ी तबीयत

भीम सेना के संस्थापक एडवोकेट अनिल तिरदिया व प्रदेश अध्यक्ष रवि मेघवाल पहुंचे धरने पर, प्रदेशभर से भीम सेना के जवानों की बड़ी संख्या में पहुंचने की सूचना

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नवीन पँवार 

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी नगर थाना क्षेत्र के खरकड़ा में दो दिन पहले हुए महिपाल मेघवाल हत्याकांड मे चल रहा धरना प्रदर्शन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। दोपहर को धरने में बैठे मृतक के छोटे बेटे रोहित की तबीयत खराब हो गई, जिसको के खेतड़ी के राजकीय अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया है। इधर प्रशासन की ओर से समझौता वार्ता को लेकर कोई पहल नहीं होने पर ग्रामीणों में विरोध पनप रहा है तथा ग्रामीण उग्र आंदोलन की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

महिपाल मेघवाल हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार सुबह मुख्यमंत्री के ओएसडी से भी मिला, जिसमें हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने व मामले में त्वरित न्याय करने की मांग की गई। जिस पर मुख्यमंत्री ओएसडी देवाराम ने जल्द ही बेहतर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। राजकीय अजीत अस्पताल के सामने चल रहे धरना प्रदर्शन में देर शाम को पूर्व इनकम टैक्स कमिश्नर केसी घुमरिया भी पहुंचे, जहां उन्होंने डीजीपी उमेश मिश्रा से वार्ता कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने धरने पर बैठे ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि खेतड़ी क्षेत्र में कुछ असामाजिक लोग गुंडागर्दी फैलाने का काम कर रहे हैं, लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों की नाकामी की वजह से क्षेत्र में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। क्षेत्र में कानून का राज स्थापित करने को लेकर डिजायर सिस्टम से होने वाली ट्रांसफर पॉलिसी को बंद करना चाहिए, ताकि अनुभवी एवं बेहतर अधिकारी स्थापित होने से क्षेत्र में कानून का राज कायम हो पाएगा।

धरने पर बैठे ग्रामीणों की ओर से की जा रही नौ सूत्री मांगों पर सहमति नहीं बनने के कारण पिछले तीन दिन से मृतक महिपाल मेघवाल का शव अजीत अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है तथा ग्रामीण मांगे नहीं माने जाने तक अंतिम संस्कार नहीं करने की मांग पर अड़े हुए हैं। इसके अलावा थानाधिकारी बनवारी लाल यादव ने मामले में शामिल एक नाबालिक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की जानकारी दी तो ग्रामीणों ने उनकी सभी मांगों नहीं माने जाने तक अनिश्चितकाल के लिए धरना जारी रखने का ऐलान किया है। इस मौके पर बसपा नेता मनोज कुमार घुमरिया, मेघवाल महासभा प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्राज सिंह मेघवाल, सुरेंद्र सिंह फौजी, बलवीर मीणा, महावीर प्रसाद तोगड़िया, श्रवणदत नारनौलिया, पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह लूनिया, बुहाना से मुकेश रांगेय, सहीराम तुंदवाल, गोकुलचंद मेहरड़ा, सज्जन सिंह चुड़ी, बलवीर काला, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निरंजन सैनी, विष्णु नायक, संजय सैनी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

आंदोलन को उग्र करने की दी चेतावनी

भीम सेना के संस्थापक अनिल तिरदिया व प्रदेशाध्यक्ष रवि मेघवाल भी खेतड़ी धरने पर पहुंचे आंदोलन कर रहे प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रशासन के साथ बैठकर प्रकरण के संबंध में जांच पड़ताल की धरने के नेतृत्व कर रहे मनोज घुमरिया ने अजीत हॉस्पिटल के प्रभारी चिकित्सक डॉ अक्षय कुमार की संदिग्ध कार्यवाही पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा स्थानीय विधायक डॉ जितेंद्र सिंह के नजदीकी गोकल चंद सैनी का मोर्चरी में पाई जाने से स्पष्ट जाहिर होता है कि उन्होंने पीएमआर रिपोर्ट को प्रभावित किया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट को प्रभावित करने के एवज में प्रभारी चिकित्सक को बर्खास्त करने की मांग की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77